लाइव टीवी

Bhojpuri Holi Song: खुल गया कल्लू का राज, रिलीज होते ही छाया होली धमाका 'रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला'

Updated Mar 07, 2021 | 15:04 IST |

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Holi Song: रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला होली के रंगों से सराबोर है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को 36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

नई दिल्ली. फागुन का रंग अब लगभग सब पर चढ़ चुका है। इस मौके पर अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला'  यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। 

रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला होली के रंगों से सराबोर इस गीत में कल्लू का लुक बहुत अलग है। गाने को ट्रैक्टर पर काफी जूनियर ऑर्टिस्ट के साथ इसे फिल्माया गया है। गाने को 36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने को खास  शैली में अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने। वहीं, संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस होली सॉन्ग के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं। 

अरविन्द अकेला कल्लू ने इस गाने को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर कहा कि इस गाने को शूट करते समय भी हमने काफी एन्जॉय किया था।  ऐसे में मेरा यह गाना लोग खूब देख रहे हैं।