लाइव टीवी

Hariyar chudiyan lele aiha: अरविंद अकेला कल्लू और अनीशा पांडे के गाने हरियर चूड़ियां लेले अईह का वीड‍ियो

Updated Jul 08, 2020 | 11:21 IST |

Hariyar chudiyan lele aiha – Arvind Akela kallu, Antra singh: अरविंद अकेला कल्लु का नया गाना ‘हरियर चूड़ियां लेले अईह’ रिलीज हो गया है। अरविंद अकेला और अंतरा सिंह का नया गाना आते ही भोले भक्तों में छा गया है।

Loading ...

वैसे दुनिया भर के भोले भक्तों में सावन के महीने को लेकर काफी उत्साह रहता है। लेकिन बात करें हिंदी पट्टी और भोजपुरिया जगत की तो यहां सावन का अलग क्रेज देखने को मिलता है। भोले भक्ति और सावन पर तो भोजपुरिया जगत में अनगिनत गीत हैं। वहां का हर बड़ा स्टार सावन लगने से पहले ही  बोलबम, कांवड़ गीत, भक्ति गीत खासतौर पर लेकर आता है। इसी कड़ी में भोजपुरी के बड़े कलाकार अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह का नया बोलबम गाना हरियर चूड़ियां लेले अईह रिलीज हो गया है और रिलीज के बाद से ही इसे भोले भक्तों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने में अनीशा पांडे कल्लु से सावन में हरी चूड़ियां लाने को कह रही हैं। इस गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने।