लाइव टीवी

Bhojpuri Song: लागता इंजेक्शन होली में-भोजपुरी गाने की यूट्यूब पर धूम, लोगों को दीवाना बना रहा वीडियो

Updated Mar 26, 2021 | 21:42 IST |

New Bhojpuri Holi Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम लागता इंजेक्शन होली में है। इस गाने के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Arvind Akela Kallu Latest Superhit Bhojpuri Song: फिलहाल ही भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया होली सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हुआ है, जिसका नाम लागता इंजेक्शन होली में है। इस गाने के विडियो में अरविंद अकेला कल्लू ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस और डांस भी किया है। आपको बता दें कि इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और गाने के लिरिक्स सोनु सुधाकर ने लिखे हैं।

कुछ ही दिनों में इस भोजपुरी गाने के वीडियो को 16 लाख 46 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये होली सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। गाने में हीरोइन ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।