लाइव टीवी

Bhojpuri Bolbam Song 2020: देखें अक्षरा स‍िंह का भोजपुरी कांवर गीत - कैलाशी

Updated Jul 13, 2020 | 21:29 IST |

bhojpuri kanwar geet kailashi by akshara singh : सावन के महीने में भोजपुरी में कांवर गीत खूब सुने जाते हैं। ऐसा ही एक सुरीला गाना अक्षरा स‍िंह ने पेश क‍िया है। देखें इसका वीड‍ियो।

Loading ...

साल 2020 के सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह श‍िव भक्तों के ल‍िए खास कांवर गीत - कैलाशी लेकर आई हैं। इस सावन में अक्षरा का यह पहला सावन गीत है। कैलाशी के रूप में बाबा भोले नाथ की महिमा का बखान किया है। 
इससे पहले अक्षरा के गाने इधर आने का नहीं को भी लोगों ने पसंद किया था। 

अक्षरा का भोजपुरी कांवड़ गीत कैलाशी उनके अपने यूट्यूब अक्षरा सिंह आफिशियल पर रिलीज हुआ है। इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। अक्षरा ने अपने इस गाने को लेकर कहा है क‍ि यह गाना भोले नाथ के कैलाश से देव नगरी बाबा धाम आने पर है। हर साल बाबा साल में एक बार कैलाश और काशी छोड़ कर अपने भक्तों के लिए सावन महीने में देवघर आते हैं। इस क्रम में लोगों की आस्था बाबा के लिए खूब दिखती है। इसलिए मैंने हर साल की तरह इस साल भी बाबा और उनके भक्तों के लिए ये गाना गाया। मैं खुद भी बाबा की बहुत बड़ी भक्त हूं।

साथ ही अक्षरा ने कोरोना संकट में बाबा धाम में पूजा से वंचित रहने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए दुख भी जताया। उन्होंने हालांकि कहा कि बाबा भोलेनाथ ने जब लोगों की रक्षा के लिए विषपान तक कर लिया था, तो कोरोना का भी वो कोई ना कोई हल जरूर निकालेंगे।