लाइव टीवी

नए अंदाज में आया भोजपुरी सॉन्‍ग गोरकी पतरकी रे, देखें र‍ितेश पांडे और अंतरा स‍िंह प्र‍ियंका का बाइक पर रोमांस

Updated Aug 28, 2020 | 15:04 IST |

Bhojpuri gana Gorki Patarki Re: भोजपुरी गाने गोरकी पतरकी रे का नया वर्जन सामने आया है। पहले इस गाने को आशा भोसले और मोहम्‍मद रफी ने गाया था।

Loading ...

भोजपुरी के पुराने और ह‍िट गानों में है गोरकी पतरकी रे गाना। इस गाने को कई साल पहले आशा भोसले और मोहम्‍मद रफी ने गाया था। अब इसका रीम‍िक्‍स यानी नया वर्जन सामने आया है ज‍िसे र‍ितेश पांडे और अंतरा स‍िंह प्र‍ियंका ने रीक्र‍िएट क‍िया है। इस गाने के म्‍यूज‍िक अरेंजर राजुल चौधरी और सज्‍जाद अली हैं। जबक‍ि ओरिज‍िनल गाने को च‍ित्रगुप्‍त ने कंपोज क‍िया था। पहले गाने के बोल अंजान ने ल‍िखे थे और इसमें नया फ्लेवर द‍िया है कुमार न‍िग्रंथ ने। गाने के डायरेक्‍टर आशीष यादव हैं। गाने में र‍ितेश पांडे और अंतरा स‍िंह प्र‍ियंका का बाइक पर रोमांस भी दिखाया गया है। वहीं डांस भी जोरदार है।