लाइव टीवी

Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी का नया गाना हुआ वायरल, देखें भोजपुरी सॉन्ग जान तू हमार रहबू का वीडियो

Updated May 20, 2020 | 14:33 IST |

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। अब प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'जान तू हमार रहबू' काफी धमाल मचा रहा है...

Loading ...

New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। गानों के शौकीन दर्शक इसे खूब पसंद करते हैं। ऐसे में भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव हाल ही एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'जान तू हमार रहबू'। गाने में प्रमोद प्रेमी यादव अपनी गर्लफ्रेंड से कह रहे हैं कि चाहे वो किसी से भी शादी कर ले, किसी की भी पत्नी बन जाए लेकिन जान वो प्रमोद प्रेमी की ही रहेंगी। अपनी दमदार एक्टिंग और मधुर आवाज से प्रमोद प्रेमी एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गए हैं। उनका ये गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है और इसका संगीत भी उन्हीं का है। इस गाने को डायरेक्ट मनोज कुमार गुप्ता ने किया है। अब तक इस गाने को 1,827,191 देखा जा चुका है।