लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव ने गुंजन पंत संग किया रोमांस, वायरल हुआ वीडियो

Updated May 16, 2020 | 15:16 IST |

Khesari Lal Song: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। उनका हालिया रिलीज गाना 'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना - 'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' रिलीज हुआ है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने के इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ गुंजन पंत हैं। वीडियो में दोनों रोमांस करते और डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल और गुंजन पंत अपनी दिलकश अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। आपको बता दें गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके बोल लिखे हैं यादव राज ने। गाने का संगीत आशीष वर्मा का है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अबतक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।