लाइव टीवी

Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबे भक्त, वायरल हुआ ये वीडियो

Updated Mar 26, 2020 | 12:37 IST |

Bhojpuri Navratri Bhakti Geet 2020: चैत्र नवरात्रि के मौके पर कई भक्ति गीत रिलीज हो रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का टॉप 10 भक्ति गीत यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Bhojpuri Navratri Bhakti Geet 2020: नवरात्र शुरू हो चुके हैं और इस पावन अवसर पर भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का टॉप 10 भक्ति गीत भी इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। आपको बता दें कि वो पहले भी कई गाने - मजनुआ हमार, पतइ पर पानी झार के जा, कमर में बल नइखे और मड़ई में गरई भौजी खातिया गा चुके हैं। फिलहाल, उनका नया चैत्र नवरात्रि स्पेशल गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी मां दुर्गा का आवाहन करते नजर आ रहे हैं। उनके इन भक्ति गीतों में जय मां, जागी-जागी मोरे माईया और बता दे मईया जैसे कई देवी गीत शामिल हैं, जिनको सुनकर लोग माता की भक्ति में लीन नजर आते हैं। गाने में प्रमोद प्रेमी यादव माता कि भक्ति में खुशी झूमते दिखाई दे रहे हैं।