लाइव टीवी

Bhojpuri Song on Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने को माता रानी से लगाई गुहार, वायरल हुआ ये भोजपुरी गाना

Updated Mar 12, 2020 | 15:56 IST |

Bhojpuri Song on Coronavirus: कोरोना वायरस का खौफ हर तरफ फैला हुआ है। हर कोई इस वायरस से बचने की कोशिश में लगा है। तो वहीं एक भोजपुरी भजन रिलीज हुआ है जिसमें कोरोना वायरस से बचने की गुहार लगाई जा रही है।

Loading ...

Bhojpuri Song on Coronavirus: कोरोना वायरस ने हर तरह दहशत फैला रखी है। दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो वहीं स्वास्थ अधिकारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए हैं। हर कोई इस वायरस से खुद को बचाता नजर आ रहा है। इस बीच एक भोजपुरी भजन 'कोरोना वायरस से माई बचईह' रिलीज हुआ है। इस भजन में भोजपुरी सिंगर शैलेष बेदर्दी दुर्गा मईया से, सभी को कोरोना वायरस से बजाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस पर बना ये भजन काफी पॉपुलर हो रहा है। आप भी देखें ये भोजपुरी गाना।