लाइव टीवी

Bhojpuri Song Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर वायरल भोजपुरी गाना 'जनमो जन्म मांगबो तोहके भईया', देखें वीडियो

Updated Aug 21, 2021 | 11:33 IST |

Bhojpuri Song Raksha Bandhan: भोजपुरी गायक नितिश लाल यादव का गाना जनमो जन्म मांगबो तोहके भईया यूट्यूब पर छाया हुआ है।

Loading ...

Bhojpuri Song Raksha Bandhan: 22 अगस्‍त को देशभर में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उससे पहले ही यूट्यूब पर रक्षा बंधन के गाने वायरल हो रहे हैं। राखी के महत्‍व को बताने वाले बॉलीवुड गाने तो हमेशा ही सुने जाते हैं लेकिन इस बार भोजपुरी के कई गाने भी धूम मचा रहे हैं। भोजपुरी गायक नितिश लाल यादव का गाना जनमो जन्म मांगबो तोहके भईया यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने को मुन्‍ना परदेसी ने लिखा है और क्‍या भावुक कर देने वाले बोल हैं। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है। दोनों भावुक हो जाते हैं। इस गाने को अब तक 69 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।