लाइव टीवी

Bhojpuri Song Valentine special: वेलेंटाइन से पहले वायरल हुआ पवन स‍िंह का ये गाना, आम्रपाली ने भी किया धमाका

Updated Feb 05, 2020 | 19:10 IST |

Valentine special Bhojpuri Song Maine Unko Sajan Chun Liya: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी गाने छाने लगे हैं।

Loading ...

Valentine special Bhojpuri Song Maine Unko Sajan Chun Liya: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी गाने छाने लगे हैं। वेलेंटाइन स्‍पेशन भोजपुरी गाने सर्च करने पर सबसे ऊपर आ रहा है भोजपुरी गाना 'मैंने उनको साजन चुन लिया (Maine Unko Sajan Chun Liya )।' इस गाने भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने तड़का लगाया है। इस गाने में भोजपुरी स‍िनेमा की क्‍वीन काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक 44 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।