लाइव टीवी

Khesari Lal New Song: इस वजह से टूटा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का दिल, देखें वीडियो

Updated May 19, 2020 | 12:07 IST |

Khesari Lal New Song: सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। उनका हाल ही एक नया गाना रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Khesari Lal New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल है - 'सेटिंग करा के जा'। गाने में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि गर्लफ्रेंड काजल राघवानी की शादी तय होने की बात सुनकर खेसारी लाल यादव काफी दुखी हो जाते हैं, और काजल राघवानी से कहते हैं कि जाने से पहले वो अपनी सहेली से उनकी सेटिंग करा दें। इस बात पर काजल राघवानी गुस्से में दिखती हैं। हमेशा की तरह ही इस गाने में भी दोनों की जोड़ी बड़ी ही जबरदस्त लग रही है तो वहीं काजल राघवानी का क्यूट लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है, भोजपुरी गानों को शौकीन दर्शकों को ये काफी पसंद आएगा।