लाइव टीवी

Chhath Puja Geet 2021: सोशल मीडिया पर Pawan Singh के नए छठ गीत 'छठी माई सुनली गोहार' की धूम

Updated Nov 08, 2021 | 16:04 IST |

Chhath Puja 2021 Geet Chhathi Mai Sunli Gohaar Pawan Singh Song: छठ के महापर्व के दौरान पवन सिंह का नया छठ गीत रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Loading ...

Chhath Puja 2021 Geet Chhathi Mai Sunli Gohaar Song: उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड समेत उत्तरी भारत के कई प्रमुख प्रदेशों में छठ का महा पर्व धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस बार छठ का पर्व 10 नवंबर को है। छठ के पर्व के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक पवन सिंह का नया गाना 'छठी माई सुनली गुहार' रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छठ के पर्व के दौरान यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने छठी माई की महिमा को दर्शकों तक पहुंचाया है। इस गाने में आस्था सिंह को फीचर किया गया है। पवन सिंह के नए गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है।