लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर छाया निरहुआ का गाना 'आएंगे तो योगी ही', 10 दिन में 2 मिलियन व्‍यूज पार

Updated Sep 26, 2021 | 09:28 IST |

Dinesh Lal Yadav new bhojpuri song Aayenge To Yogi Hi: उत्‍तर प्रदेश चुनाव की सरगर्मी के बीच यूट्यूब पर योगी आदित्‍यनाथ पर बने वायरल हो रहे हैं।

Loading ...

Dinesh Lal Yadav new bhojpuri song Aayenge To Yogi Hi: उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में अभी 6 महीने की देर है लेकिन सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के समर्थक अभी से सरकार की वापसी को लेकर कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के ऊपर गीतों का सिलसिला आल्हा भोजपुरी बुंदेलखंडी धुनों में तो पहले से ही जारी है पर अब भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने नए गीत 'आएंगे तो योगी ही... ' गीत से हलचल मचा दी है। इस गीत को यूट्यूब फेसबुक और ट्विटर पर एक हफ्ते में करीब 2 मिलि‍यन लोगों ने देखा है।

इस गीत में कहा गया है कि चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही। इसमें कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं भ्रष्टाचारियों पर सरकार ने कार्रवाई की है, कैसे योगी हिंदुत्व के प्रतीक हैं, इन सब बातों का जिक्र है। विजुअल्स में भाजपा के बड़े-बड़े झंडे अयोध्या प्रयाग कुंभ इसे भव्य बना रहे हैं इसका बेहतर संगीत बड़ी तेजी से आकर्षित कर रहा है।