लाइव टीवी

Bhojpuri Holi Song: रिलीज हुआ निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का नया भोजपुरी होली सॉन्ग बुरा ना मानो होली है

Updated Mar 01, 2021 | 12:53 IST |

New Bhojpuri Gaana Video: दिनेश लाल यादव का नया भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब धमाल मचा रहा है। एक दिन में इस गाने के वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Dinesh Lal Yadav Latest Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का नया गाना यूट्यूब  पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम बुरा ना मानो होली है। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि एक दिन के अंदर इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 10 लाख 19 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक आशिश वर्मा ने दिया है। होली के मौके पर कई भोजपुरी हिट सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहे हैं। लोगों को तो ये भोजपुरी गाना इतना पसंद आ रहा है कि ये सभी के स्टेट्स पर भी छाया हुआ है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।