लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर बन गया भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

Updated Aug 31, 2020 | 11:51 IST |

गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो पर जबरदस्त गाना बना दिया है गाना देखते ही आप समझ जाएंगे कि हम किस वीडियो की बात कर रहे हैं।

Loading ...

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर चर्चित मुद्दे पर गाना बन जाता है मुद्दा राष्ट्रीय हो अंतरराष्ट्रीय हो या सोशल मीडिया पर वायरल हुई कोई चीज उस पर गाना बनना तो तय ही रहता है। हाल ही में आपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होते देखा होगा। जिसमें एक लड़का लड़की कार में बैठकर वीडियो बना रहे होते हैं और लड़का लड़की से कहता है कि क्या मैं तुम्हें भगा कर लाया हूं ? तुम्हारे चाचा ने एफ आई आर दर्ज करा दी है कि मैंने तुम्हें किडनैप किया है।

फिर लड़की कहती है कि नहीं, तुमने नहीं मैं तुम्हें भगा कर लाई हूं। अब इस वीडियो पर भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाना बना दिया है। जिसमें लड़के का किरदार गुंजन सिंह निभा रहे हैं और लड़की का किरदार अनिशा पांडे निभा रही हैं। गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।