लाइव टीवी

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का जबरदस्त भोजपुरी हॉट गाना, देखें वीडियो

Updated Sep 22, 2020 | 17:24 IST |

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना ‘सुना ए राजा जी’ भोजपुरी का सबसे हॉट गाना है। गाना खेसारी की सुपर हिट फिल्म ‘बलमा बिहार वाला’ फिल्म से लिया गया है।

Loading ...

Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। इन दोनों सुपर स्टार्स की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि लोग इनके गानों और फिल्मों के लिए पागल रहते हैं। दोनो कलाकार मूल रूप से बिहार के ही हैं। जहां, अक्षरा पटना से ताल्लुक रखती हैं, तो वहीं खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा जिले से आते हैं। इन दिनों खेसारी और अक्षरा का सुपरहिट गाना ‘सुना ए राजा जी’ खूब सुना जा रहा है। गाने में अक्षरा सिंह लाल रंग की साड़ी में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। खेसारी और अक्षरा सिंह ने गाने में जबरदस्त डांस भी किया है। यह गाना खेसारी और अक्षरा सिंह की सुपर हिट फिल्म ‘बलमा बिहार वाला’ से लिया गया है। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी जिसे निर्देशित किया था विष्णु शंकर ने, गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने मिल कर गाया है।