लाइव टीवी

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ये अंदाज देख दर्शक हो जायेंगे हैरान

Updated May 22, 2020 | 17:38 IST |

Bhojpuri Gana Video: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक जाना माना नाम हैं, जिनके गाने रिलीज होते ही पॉपुलर हो जाते हैं। अब हाली ही आया उनका गाना 'दिलवे में धंस गईलू' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों की बात ही अलग होती है। फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इमोशन, एक्शन, रोमांस और डांस से भरे उनके गानों को भोजपुरी गानों के शौकीन लोग काफी पसंद करते हैं। तो वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना 'दिलवे में धंस गईलू' यूट्यूब पर फिर से धमाल मचा रहा है। गाने में उनके साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी हैं। दोनों की जोड़ी को इस गाने में बहुत पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्म दिलवाले के इस गाने में अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज और खेसारी लाल यादव का डांस दोनों ही दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। आप भी देखें खेसारी लाल का ये गाना।