लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav new holi song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना हुआ रिलीज, मिले इतने व्यूज

Updated Feb 28, 2020 | 11:40 IST |

Khesari Lal Yadav new holi song: खेसारी लाल यादव का नया होली गाना रिलीज हो गया है। होली के मौके पर आए 'डी.जे लगा के गरियाईब' गाने को दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं।

Loading ...

Khesari Lal Yadav new holi song: होली आने को है और उससे पहले कई भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना धमाल मचा रहा है। होली के त्योहार को ध्यान में रखकर बना भोजपुरी गाना 'डी.जे लगा के गरियाईब' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भोजपुरी गानों के शौकिन लोगों के पैर इस गाने को सुनते ही थिरक उठेंगे तो वहीं इसे सुनने के बाद आपनो की याद भी आयेगी। खेसारी लाल यादव के इस गाने  'डी.जे लगा के गरियाईब' को अब तक 65,073 लोगों ने सुना है। अपको बता दें के इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है और उनका साथ खुशबू तिवारी ने दिया है। तो वहीं इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखा है जबकि इस गाने को म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।