लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav Ka Naya Gane: अपने नए गाने में खेसारी लाल यादव किसे कह रहे हैं बंदर, जानें यहां

Updated Aug 01, 2020 | 08:35 IST |

Khesari Lal Yadav - Tor dulha Jalandhar ke Bandar lagat ba: खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का नया गाना रिलीज होते ही दर्शक खूब सुन रहे हैं। आप भी जानें खेसारी ने क‍िसे कहा है बंदर।

Loading ...

भोजपुरिया सिनेमा के सरताज खेसारी लाल यादव और अतंरा सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में लाखों बार सुना जा चुका है। गाना बहुत ही कॉमेडी टाइप का है। गाने में खेसारी लाल यादव की प्रेमिका उनसे कहती हैं कि, सुनो मेरी शादी तय हो गई है। जिस पर खेसारी लाल यादव गुस्से में कहते हैं कि, अच्छा तो उस लड़के का फोटो दिखाओ। जब उनकी प्रेमिका खेसारी को लड़के का फोटो दिखाती हैं तो खेसारी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि ये लड़का तो जलंधर का बंदर लग रहा है। जिस पर उनकी प्रेमिका गुस्सा हो जाती हैं। गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत शिवम सुंदर का है।