लाइव टीवी

Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही वायरल हुआ खेसारीलाल यादव- अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम'

Updated May 26, 2021 | 15:17 IST |

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी हो रहा है। कुछ घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के वायरल स्टार खेसारीलाल यादव का जलवा इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है, तभी उनका नया गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

खेसारीलाल यादव के इस गाने को रिलीज के साथ महज कुछ घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारीलाल यादव का यह गाना टीम फिल्म्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। 

खेसारीलाल यादव ने 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' को भोजपुरी की सुरीली आवाज की मल्लिका अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है, जबकि उनके साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलम नजर आ रही हैं। खेसारीलाल यादव और नीलम की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। 

 गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' लिरिक्स सोनू सुधाकर का है और संगीतकार शंकर सिंह हैं। गाने को लेकर खेसारीलाल यादव बेहद खुश हैं और कहते हैं कि यह गाना मेरे दिल के करीब है।