Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म 'भाग खेसारी भाग' का नया गाना 'बिस्कुट डुबाके' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल का मॉर्डन अवतार नजर आ रहा है। यह गाना एक डांस नंबर है जिसे खेसारी ने ही गाया है। उनके साथ मिलकर इस गाने को आवाज दी है प्रियंका सिंह ने। यह गाना अपने बोल की वजह से काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इससे पहले खेसारी लाल की इसी फिल्म का गाना 'क से कमाईब' खूब वायरल हुआ था।