लाइव टीवी

Khesari Lal Bhojpuri Chhath Song: र‍िलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'महिमा छठी मईया के', दिखा घाट का मनोरम नजारा

Updated Oct 27, 2021 | 10:34 IST |

Khesari Lal Yadav Chhath geet Bhojpuri mahima chhathi maiya ke : यूट्यूब पर भोजपुरी सितारों के छठी गीत वायरल हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना महिमा छठी मईया के रिलीज हो गया है और खूब देखा जा रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav Chhath geet Bhojpuri mahima chhathi maiya ke : लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस महा पर्व पर छठ पूजा के गीतों का भी एक अलग महत्व होता है। छठ पूजा में आस्था रखने वाले लोगों और खासकर यूपी बिहार में छठी मइया के गीत खूब सुने जाते हैं। यूट्यूब पर भोजपुरी सितारों के छठी गीत वायरल हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना महिमा छठी मईया के रिलीज हो गया है और खूब देखा जा रहा है। कुछ ही घंटे में इस गाने को सात लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव भक्तिमय अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह छठी मइया का गुणगान कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और उनकी अंदाज में ऐसी बात है कि सुनने वाला भक्ति भाव से भर जाएगा।