लाइव टीवी

bhohjpuri new bolbam songs 2020: खेसारी का नया बोलबम गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jul 16, 2020 | 11:59 IST |

Khesari lal yadav ka gana Musukrahiye aap devghrah mein hai: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने को तीन घण्टे में अब तक 152,476 लोगों ने देख लिया है। आप भी इस गाने के जरिए देवघर के दर्शन का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

Loading ...

कोरोनावायरस की महामारी ने पूरी दुनिया के सभी धर्मस्थलों पर आम लोगों के लिए ताला लगा दिया है। इस वायरस का एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलना ही इसे सबसे खतरनाक कर देता है। इसी वजह से भारत जैसे तमाम देशों ने फिलहाल के लिए हर उस जगह को बंद कर दिया है जहं भीड़ हो सकती है और इस वायरस का फैलाव और बढ़ सकता है। हिंदुस्तान में सावन के पावन महीने में कांवड़ियों की यात्रा से सड़के पट जाती थीं पर इस वक्त इस यात्रा पर रोक लगी हुई है जिस वजह से भोले के भक्त अपने भगवान के उनके बड़े दरवारों में दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब आपको यह दर्शन घर बैठे होगा। खेसारी लाल यादव के नए गाने में आप घर बैठे पूरे देव घर के दर्शन कर सकते हैं। तो लिजिए उनके नए बोलबम गीत का पूरा आनंद, वीडियो लिंक यहां है।