लाइव टीवी

Khesari Lal Bhojpuri Song: वायरल हुआ खेसारी लाल का नया गाना 'छुअला से कुछ कुछ होएला', देखें वीडियो

Updated Oct 25, 2021 | 09:22 IST |

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा नाम हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उनका नया गाना छुएला से कुछ कुछ होएला धूम मचा रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा नाम हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उनका नया गाना छुएला से कुछ कुछ होएला धूम मचा रहा है। यह गाना 25 अक्‍टूबर को रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों के भीतर इसे 65 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज भी मिल गए। गाना जबरदस्‍त है, बोल और म्‍यूजिक ऐसा है कि सुनने वाले झूमने को मजबूर हो जाएंगे। इस शादी सीजन खेसारी लाल यादव का ये गाना निश्‍चित तौर पर बजेगा। ये रीमिक्‍स गाना है, जिसे खेसारी ने अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है। बॉलीवुड के बाद भोजपुरी में भी ये कल्‍चर खूब फल फूल रहा है।