लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav – High Heel Ke Sandil: अपने नये गाने में खेसारी यादव के साथ बेहद हॉट लग रहीं अनीशा पांडे

Updated Jul 03, 2020 | 15:40 IST |

Khesari Lal Yadav – High Heel Ke Sandi: खेसारी लाल यादव का ये गाना जुलाई 2020 में रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी यादव के साथ अनीशा पांडे बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं।

Loading ...

Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जबरदस्त सिंगर हैं। उनका हर गाना आते ही हिट हो जाता है। फिलहाल उनका नया गाना ‘हाई हिल के सेंडिल’ रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने बेहद खूबसूरती से गाया है। अनीशा पांडे इस गाने में काले लिबाज में कहर ढा रही हैं तो वहीं खेसारी भी थोड़ी बड़ी दाढी और सफेद शर्ट में गजब लग रहे हैं। अनीशा पांडे इन दिनो भोजपुरी के हर दूसरे गाने में देखने को मिल जाती हैं पर खेसारी के साथ उनकी जोड़ी की बात ही अलग है। इस गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर जी ने वहीं अपने कमाल के निर्देशन से इस गाने को फिल्माया है पंकज सोनी ने।