लाइव टीवी

Khesari lal Yadav ka bolbam gana Marad Badal Dungi : खेसारी और अमृता दीक्षित का नया बोलबम गाना रिलीज, Video

Updated Jul 29, 2020 | 14:26 IST |

Khesari lal Yadav, Amrita Dixit gana Marad Badal Dungi : खेसारी लाल यादव और अमृता दीक्षित का नया बोलबम गाना रिलीज हो गया है। गाने में अमृता खेसारी से देवघर ले जाने की जिद कर रही हैं।

Loading ...

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया बोल बम गाना अमृता दीक्षित के साथ रिलीज हो गया है। गाने का नाम है 'मरद बदल दूंगी' गाने में साफ देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव से अमृता जिद करती हैं कि वह उन्हें भी अपने साथ कांवड़ यात्रा पर देवघर ले जाएं। लेकिन खेसारी लाल यादव उनसे कहते हैं कि इस बार देवघर में कोई मेला नहीं लगा है इसलिए वह उन्हें नहीं ले जाएंगे और अकेले ही जाएंगे। 

इस बात पर अमृता दीक्षित गुस्सा हो जाती है और कहती हैं कि अगर नहीं ले गए तो मैं अपने पति को यानी तुम्हें बदल दूंगी। पूरे गाने में इसी प्रकार का नोंक-झोंक है। खेसारी लाल यादव के इससे पहले भी कई सुपरहिट बोलबम गीत रिलीज हो चुके हैं। उनके गाने पूरे सावन भर हर दूसरे दिन रिलीज होते हैं। गाने को लिखा है पवन पांडे ने और संगीत है शंकर सिंह का। पूरे गाने को आप यहां देख सकते हैं।