लाइव टीवी

जब गुलाबी साड़ी पहनकर नाचे थे खेसारी लाल यादव, हॉल में बजी थीं जोरदार सीट‍ियां

Updated Jul 01, 2020 | 16:06 IST |

Khesari Lal Yadav – Bhatar katani video: खेसारी लाल यादव का भतार कटनी गाना जून 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने में उन्‍होंने गुलाबी साड़ी पहन खूब ठुमके लगाए थे।

Loading ...

भोजपुरी के मशहूर सिंगर और ऐक्टर खेसारी लाल यादव का एक गाना भतार कटनी दर्शकों के बीच ताबड़-तोड़ सुना और देखा जा रहा है। बते दें की इस गाने को अब तक केवल यूट्यूब पर 22 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी को हम उनके अलग अंदाज के लिए भी जानते हैं सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैन हैं। हिंदी भोजपुरी बोलने वालों के बीच खेसारी लाल यादव के गानों को खूब पसंद किया जाता है। इस गाने में खेसारी लाल यादव गुलाबी साड़ी पहने नज़र आ रहे हैं। यह गाना भोजपुरी की हिट फिल्म दिलवाला का है। गाने को लिखा है पवन पांडे और संगीत दिया है घुंघरू जी ने। वहीं निर्देशक सतीश जैन ने इस गाने को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है।