लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav की नई फ‍िल्‍म RAJA KI AAYEGI BAARAAT का ट्रेलर र‍िलीज, देखें कैसी होगी फ‍िल्‍म की कहानी

Updated Oct 02, 2021 | 11:01 IST |

RAJA KI AAYEGI BAARAAT trailer : खेसारी लाल यादव की नई फ‍िल्‍म राजा की आएगी बारात का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है। इसके डायरेक्‍टर लाल बाबू पंड‍ित हैं।

Loading ...

RAJA KI AAYEGI BAARAAT trailer, Khesari Lal Yadav  new movie: खेसारी लाल यादव के फैन्‍स जल्‍द ही उनको एक नई फ‍िल्‍म में देखेंगे ज‍िसका ट्रेलर र‍िलीज हो गया है। फ‍िल्‍म का नाम है राजा की आएगी बारात ज‍िसे लाल बाबू पंड‍ित ने डायरेक्‍ट क‍िया है। फ‍िल्‍म में खेसारी के साथ दो एक्‍ट्रेस हैं ज‍िनका नाम है - सुदीक्षा झा और संजुक्ता राय। फ‍िल्‍म में म्यूजिक ओम झा का है जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह एवं श्याम देहाती के हैं। भोजपुरी फ‍िल्‍म राजा की आएगी बारात में अनूप अरोरा, पप्‍पू यादव, अमित शुक्ला, दीपक सिन्हा, संजय पांडेय, संजय वर्मा, वीना पांडेय,मनोज सिंह और अविकृत जैसे कलाकार भी आपको नजर आएंगे। यहां आप खेसारी की इस नई फ‍िल्‍म का ट्रेलर देख सकते हैं।