लाइव टीवी

Bhojpuri Navratri Gana: नवरात्र पर सुनें खेसारी लाल यादव का सुपरहिट भजन चुनरिया लेले अईहा, मन हो जाएगा प्रसन्न

Updated Oct 17, 2020 | 14:35 IST |

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर देवी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करें और भोजपुरी भजन को बजाकर भक्तिमय रस में लीन हो जाएं।

Loading ...


आज नवरात्र के प्रथम दिन से ही चारों तरफ भक्तिमय माहौल बनना शुरु हो गया है। इन नौ दिनों में माता के भक्त माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर माता की भक्ति में लीन रहते हैं। वहीं भोजपुरी में देवी दुर्गा के गीत यूपी बिहार के हर घर में गूंजने शुरु हो गए हैं। इंटरनेट पर भी भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़नी शुरु हो गई है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं भोजपुरी के मशहूर गायक खेसारी लाल यादव का सुपर-डुपर हिट भोजपुरी भजन ‘चुनरिया लेले अईहा’। गाने में खेसारी लाल यादव लाल रंग की चुनरी ओढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और अपने इस अंदाज में वह भक्तिमय रस में डूब जाते हैं। गाने को साल 2018 में भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। नवरात्रि के अलावा खेसारी लाल के भजन हर पर्व पर धमाल मचाते हैं। गाने की लिरिक्स टुनटुन यादव ने दिया है, वहीं आशीष शर्मा के दिये म्यूजिक को सुनकर लोग झूम उठते हैं