लाइव टीवी

Maithili thakur bhojpuri Chhath song: शारदा सिन्‍हा और मालिनी अवस्‍थी के बाद मैथिली ठाकुर का छठ गीत वायरल

Updated Oct 04, 2019 | 08:04 IST |

Maithili thakur bhojpuri Chhath song Viral on Youtube: हाल ही में भोजपुरी गायक मालिनी अवस्‍थी और उसके बाद शारदा सिन्‍हा का छठ गीत वायरल हुआ था और अब टॉप पर आ गया मैथिली ठाकुर का छठ का गाना।

Loading ...

Maithili thakur bhojpuri Chhath song Viral on Youtube: हाल ही में जानी मानी भोजपुरी गायक पद्मश्री मालिनी अवस्‍थी और उसके बाद दिग्‍गज गायिका शारदा सिन्‍हा का छठ गीत वायरल हुआ था और अब यूट्यूट पर टॉप पर आ गया युवा गायिका मैथिली ठाकुर का छठ का गाना। भोजपुरी सिंगर मैथिली ठाकुर राइजिंग स्टार रनर-अप का खिताब जीत चुकी हैं। वह मूलरूप से मधुबनी की रहने वाली हैं। उनके गाने यूट्यूब पर अक्‍सर छाए रहते हैं। इन दिनों छठ पर गाया हुआ उनका गाना 'ई करेलू छठ वरतिया से केकरा लागी' वायरल हो गया है। इस गाने के बोल बेहद प्‍यारे हैं वहीं मैथिली की मधुर आवाज ने जबरदस्‍त समां बांधा है।