लाइव टीवी

Mothers Day Bhojpuri Song: मदर्स डे पर सुना जा रहा है 'अंचरा छोड़ा के', फूट-फूटकर रोने लगे खेसारी लाल यादव

Updated May 09, 2021 | 08:16 IST |

मदर्स डे पर फिल्मों और एल्बम में ढेर सारे गाने गाए गए हैं। भोजपुरी में भी मां पर गाने बने हैं लेकिन उनकी संख्या कम है। फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 में मां को समर्पित एक गाने ने छाप छोड़ी है।

Loading ...

Mothers day Bhojpuri Song:. आज मदर्स डे है। वैसे तो हर दिन मां की ममता और आशीर्वाद का दिन होता है लेकिन यह दिन खास मां को समर्पित किया गया है। मदर्स डे पर फिल्मों और एल्बम में ढेर सारे गाने गाए गए हैं। भोजपुरी में भी मां पर गाने बने हैं लेकिन उनकी संख्या कम है। 

पिछले साल आई फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 में मां को समर्पित एक गाने ने छाप छोड़ी है। इस फिल्म में हीरो एक लोफ़र लड़का रहता है जो दिन भर मटरगश्ती में ही मगन रहता है। उसके पिता और छोटे भाई कमा कर घर का खर्चा चलाते हैं। 

वह परिवार में सबको खटकता है, सिर्फ अपनी मां के आंखों का तारा है। अचानक एक दिन उसकी मां की बीमारी के चलते मृत्यु हो जाती है। वह लड़का सदमे में आ जाता है। उसकी मां उसे बहुत प्यार करती थी जो अब उसको छोड़ कर चली जाती है। 

गाने के बोल लिखे हैं गीतकार मनोज भावुक ने। इस गीत को फिल्माते समय खेसारी लाल सच में फूट फूटकर रोने लगे। वहां कलाकार, टेक्नीशियन से लेकर स्पॉट बॉय तक इस गाने को सुनकर इतने भावुक हो गए थे कि सबकी आंखों में आंसू आ गए।