लाइव टीवी

Navratri Bhojpuri song: माता रानी के भक्तों के लिए पवन सिंह लाए ये सुपरहिट भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

Updated Mar 28, 2020 | 12:48 IST |

Navratri Bhojpuri song: चैत्र नवरात्रि पर एक से बढ़कर एक गीत रिलीज हो रहे हैं लेकिन भोजपुरी गायक पवन सिंह का गीत हर किसी के दिल को छू रहा है।

Loading ...

Navratri Bhojpuri song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह चैत्र नवरात्र पर अपने नये गाने के साथ धूम मचा रहे हैं। पवन सिंह का ये नया गाना देवी मां की भक्ति से लबरेज है, जिसका टाइटल है - 'लच लच लचके डढ़िया'। अपने इस भक्ति गीत में पवन सिंह माता रानी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। भक्ति भाव में डूबे पवन सिंह झूमते हुए गा रहे हैं और कह रहे हैं चारों तरफ शीतल हवा बह रही है। चंदन की खुशबू फैली हुई है और उसके बीच माता रानी झूले पर झूल रही है। मां का सौंदर्य अनुपम है और उनकी लाल चुनरी भक्तों को लुभा रही है। नाचते हुए पवन सिंह ये गीत गा रहे हैं और उनके साथ भक्तों की टोली भी थिरक रही है। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। देवी मां के भक्त इसे खूब सुन रहे हैं और आनंदित हो रहे हैं। बता दें कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आए इस गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक और डायरेक्शन छोटे बाबा ने दिया है।