लाइव टीवी

Bhojpuri Song 2021: शिव जी की भक्ति में Nirahua ने किया तांडव, वायरल हो रहा है नया गाना 'आओ भोले Aao Bhole'

Updated Aug 17, 2021 | 12:05 IST |

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी स्टार निरहुआ अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार भोजपुरी गाना लेकर आए हैं। अपने नए गाने 'आओ भोले' में निरहुआ शिव भक्ति में टांडा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...

Nirahua Bhojpuri Song 2021: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। सावन के पवित्र महीने में निरहुआ का लेटेस्ट गाना 'आओ भोले' शिव जी को समर्पित है। इस नए गाने में निरहुआ शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। धरती पर बढ़ रहे पाप का विनाश करने के लिए निरहुआ शिवजी का आह्वान कर रहे हैं। इस गाने में निरहुआ का तांडव उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ निरहुआ का लुक और एक्टिंग भी लाजवाब है। निरहुआ की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है। आपको बता दें इस गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी के हैं। वही आर्य शर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है और दिनेश लाल यादव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।