लाइव टीवी

Bhojpuri Holi: आम्रपाली दुबे-निरहुआ के भोजपुरी होली सॉन्ग की धूम, वायरल हुआ 'पुराना बीवी बंद कर डा मोदीजी'

Updated Mar 01, 2020 | 10:06 IST |

Bhojpuri Holi Geet Nirahua Aamrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने सुपरहिट होते हैं। अब इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है...

Loading ...

Amrapali Dubey Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने सुपरहिट होते हैं। अब इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना- 'पुराना बीवी बंद कर डा मोदीजी' काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक चार करोड़ चालीस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली ने इस भोजपुरी गाने के वीडियो में साड़ी पहने हैं। वहीं खेसारी रंग बिरंगी शर्ट में पीएम मोदीजी की तस्वीर के आगे रिक्वेस्ट कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली ने अपनी आवाज दी है।