लाइव टीवी

Kajari teej song: निशा उपाध्याय का स्पेशल कजरी तीज सॉन्ग, देखें वीडियो

Updated Aug 06, 2020 | 09:16 IST |

Kajri teej song-: हिंदुस्तान परंपराओं का देश है पर यहां पर त्‍योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। तीज ऐसा एक त्‍योहार है जिसमें महिलाएं अपने परिवार और कुशलता के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। देखें इससे जुड़ा गाना

Loading ...

तीज त्यौहार हिंदू धर्म एक पवित्र त्‍योहार मना जाता है। तीज के दिन महिलाएं अपने पति और परिवार की कुशलता के लिए उनके सुख समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ये हमारी लोक संस्‍कृत‍ि से जुड़ा है और इसे लेकर कई क्षेत्रीय गाने भी बनाए गए हैं। इस दिन महिलाओं में एक गजब का उत्साह देखा जाता है। यह त्‍योहार सूर्य उगने से पहले ही शुरू हो जाता है घर पर ही सरगी करके महिलाएं अपना व्रत शुरू कर देती हैं।

उसके बाद पूरे दिन उनका शंकर, गौरी, गणेश की पूजा होती है‌ हाथों में मेहंदी लगते हैं, नए कपड़े और साज श्रृंगार के साथ वह सखियों के साथ मिलकर गाना बजाना करती हैं। निशा उपाध्याय का यह गाना आपको इस त्‍योहार के सारे महत्व के बारे में अच्छे से बताता है। गीत बहुत ही शानदार तरीके से गाया गया है। इस गाने को महेश परदेसी ने लिखा है।