लाइव टीवी

Pawan Singh New Holi Song: पवन सिंह का नया होली गाना हुआ रिलीज, लॉरेन गॉटलिब संग वीडियो वायरल

Updated Feb 29, 2020 | 13:28 IST |

Pawan Singh New Holi Song:हाल ही पवन सिंह का गाना 'कमारिया हिला रही है' रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह और लॉरेन गॉटलिब साथ में नजर आ रहे हैं। अबतक इस गाने को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Pawan Singh New Holi Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। होली के मौके पर रिलीज हुआ पवन सिंह का ये नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हाल ही आया पवन सिंह का गाना 'कमारिया हिला रही है' दर्शकों को दिवाना बना रहा है। पवन सिंह इस गाने में एक नये अवतार में अपना टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं लॉरेन गॉटलिब इस गाने में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें की दर्शकों के दिलों पर छा रहे इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसके बोल पायल देव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है। इस गाने को डायरेक्ट और कॉरियोग्राफ मुद्दसर खान ने किया है।