लाइव टीवी

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'कहेलू के लइका बानी' हुआ रिलीज, झूमते दिखे दर्शक

Updated Mar 09, 2020 | 15:45 IST |

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'कहेलू के लइका बानी' रिलीज हो गया है और ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Loading ...

Pawan Singh New bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार पवन सिंह का नया गाना 'कहेलू के लइका बानी' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हाल ही में आए इस गाने में प्रियंका रेवड़ी भी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह, प्रियंका रेवड़ी के साथ ठुमके लगाते और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका रेवड़ी इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है। भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले दर्शक इस गाने को सुनने के बाद झूम उठेंगे। बता दें कि फिल्म पवन पुत्रा के इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखे हैं और म्यूजिक मनोज नेगी ने दिया है। पवन सिंह का भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम है।