लाइव टीवी

Pawan Singh Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह के होली गीत 'कमरिया हिला रही है' ने मचाया तहलका, देखें वीडियो

Updated Feb 25, 2020 | 13:22 IST |

Pawan Singh Bhojpuri Holi Song Kamariya Hila Rahi Hai: पवन सिंह का नया होली स्‍पेशल गाना 'कमरिया हिला रही है' ने तहलका मचा द‍िया है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम वक्‍त में एक करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।

Loading ...

Pawan Singh Bhojpuri Holi Song Kamariya Hila Rahi Hai: होली के त्‍यौहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर तरफ गुलाल की खुशबू बहनी शुरू हो गई है। जग‍ह जग‍ह होली मिलन समारोह के बोर्ड दिखाई देने लगे हैं और गाने सुनाई देने लगे हैं। इस बीच भोजपुरी स‍िनेमा के सुपरस्‍टार पवन सिंह का नया होली स्‍पेशल गाना 'कमरिया हिला रही है' र‍िलीज हो चुका है और इस गाने ने र‍िलीज के साथ ही तहलका मचा द‍िया है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम वक्‍त में एक करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। पवन स‍िंह ने ये गाना जे जस्ट म्यूजिक के साथ मिलकर बनाया है और इस बॉलीवुड सॉन्ग में देसी फ्लेवर का तड़का लगाया गया है। गाने को पवन सिंह और पायल देव ने साथ में रिकॉर्ड किया है। खास बात ये है कि पवन सिंह ने इस गाने में फेमस डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस गाने को मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।