लाइव टीवी

जमाना कहेला में पवन सिंह का जबरदस्त धमाल, रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना

Updated Sep 12, 2020 | 09:53 IST |

Pawan Singh ka Naya Gana : पवन स‍िंह का नया गाना जमाना कहेला र‍िलीज हो गया है। ये वीड‍ियो खूब देखा जा रहा है। आप देखें उनका ये गाना।

Loading ...

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्‍ट्री में बड़े कलाकारों में से एक हैं। उनके गानों को भी बेहद पसंद क‍िया जाता है। कई राज्‍यों में उनके गाने बजते हैं। वैसे पवन सिंह अब अपना नया गाना लेकर आए हैं ज‍िसका टाइटल है जमाना कहेला। उनके गानों को यूट्यूब पर खासे व्‍यूज मिलते हैं। इस नए गाने में भी उनका खास अंदाज झलक रहा है। यही वजह है क‍ि गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाता नजर आ रहा है। पवन सिंह के इस गाने को लिखा है विनय बिहारी ने और म्यूजिक दिया है छोटू रावत जी ने। तो अगर आप पवन स‍िंह के फैन हैं तो इस गाने को मिस न करें। यहां आप इसका वीड‍ियो देख सकते हैं।