लाइव टीवी

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आदतों से परेशान हुई बीवी, वीडियो हुआ वायरल

Updated Jun 04, 2020 | 11:24 IST |

Pawan Singh New Song: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर व एक्टर हैं। उनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। अब हालिया रिलीज उनका गाना '2 सौ के ककही' भी काफी धमाल मचा रहा है।

Loading ...

Pawan Singh New Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। भोजपुरी गानों के शौकीन लोग उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही पवन सिंह एक और गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- '2 सौ के ककही'। गाने में दिखाया गया है कि पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ नाचने- गाने में मग्न रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी आदतों से परेशान उनकी पत्नी अपनी सहेली से उनकी शिकायत करती नजर आती हैं। आपको बता दें इस गाने में उनकी मधुर आवाज के साथ ही उनकी एक्टिंग भी कमाल की है। फैन्स इस गाने को सुनते ही झूम उठेंगे। इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है और संगीत दिया है छोटू रावत ने। गाने को डायरेक्ट रवि पंडित ने किया है। पवन सिंह के इस गाने को अबतक 2,702,665 बार देखा जा चुका है।