लाइव टीवी

Pawan Singh Bhojpuri Song: छोटकी ननदी रे भोजपुरी गाने में मचाया तहलका, फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो

Updated Feb 05, 2021 | 15:58 IST |

Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना छोटकी ननदी रे का वीडियो यूट्यूब पर जारी होने के बाद लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Pawan Singh Bhojpuri Superhit Song Chhotaki Nanadi Re: भोजपुरी गाने न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में मशहूर होते हुए दिखाई दे रहे है। लोगों को भोजपुरी गाने देखना काफी पसंद है। सुपरहिट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही हिट होने लगते हैं। उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम छोटकी ननदी रे है। इस वीडियो में पवन सिंह हीरोइन के साथ खूब डांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने की हिरोइन ने इस वीडियो में आसमानी रंग की साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना खूब हिट हो रहा है है। इस गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू राउत ने दिया है। आप भी इस गाने की वीडियो यहां देख सकते हैं।