लाइव टीवी

Bhojpuri Song: फैंस के दिलों पर राज कर रहा पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना कटनी ना होई ए बलम, Watch Video

Updated Apr 23, 2021 | 16:35 IST |

Pawan Singh Ka Naya Bhojpuri Gana: यूट्यूब पर पवन सिंह के नया भोजपुरी गाना जारी हुआ है, जिसका नाम कटनी ना होई ए बलम है। इस गाने का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Pawan Singh Latest Bhojpuri Gana Video Katni Na Hoi Ae Balam: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम कटनी ना होई ए बलम है। आपको बता दें कि इस नए भोजपुरी गाने को पवन सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स विक्की विशाल ने लिखे हैं। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में हीरोइन ने हरे रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस भोजपुरी गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं, इन्होंने वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी पवन सिंह के इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।