लाइव टीवी

प्रदीप पांडे संग काजल राघवानी ने किया रोमांस, साबुन लगा के धो लिहा के वीडियो पर मिले लाखों व्यूज

Updated Mar 14, 2021 | 20:45 IST |

New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी प्रदीप पांडे और काजल राघवानी का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

Loading ...

Pradeep​ Pandey And Kajal​ Raghwani New Bhojpuri Holi Song: प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा के चर्चा में रहने वाले स्टार्स हैं। प्रदीप पांडे एक्टर होने के साथ-साथ लोकप्रिय सिंगर भी हैं। यूट्यूब पर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ उनका एक नया गाना काफी हिट हो रहा है। दोनों इस गाने में अपने डांस से जबरदस्त बवाल मचाते दिख रहे हैं। इस गाने में दोनों अलग अलग लुक में डांस कर रहे हैं।

इस भोजपुरी गाने का टाइटल साबुन लगा के धो लिहा है। इस भोजपुरी गाने में काजल राघवानी ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रदीप पांडे का भी अंदाज बेहद पसंद किया जाने वाला है। प्रदीप पांडे ने क्रीम कलर का कुर्ता पहने हुए हैं। ये गाना डीजे म्यूजिक के लिए लोकप्रिय भोजपुरी गानों में से भी एक है। काजल के साथ प्रदीप पांडे की जोड़ी काफी सराही गई है। आप भी ये भोजपुरी गाना यहां देख सकते हैं।