लाइव टीवी

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jun 05, 2020 | 12:41 IST |

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी गानों के शौकीन लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।

Loading ...

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव के गाने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके फैन्स उनके गानों को खूब पसंद भी करते हैं। अब प्रमोद प्रेमी यादव एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'नाचनीया भतार'। गाने के वीडियो में पति पत्नी के नोंकझोंक को दिखाया गया है। गाने में डिंपल सिंह एक पत्नी का किरदार निभा रही हैं। पत्नी अपनी सहेली से अपने पति की शिकायत करती नजर आती है। आपको बता दें कि इस गाने को शुभ दयाल सोहरा ने लिखा है और इस गाने को संगीत दिया है मनोज आर्या ने। हाल ही आए प्रमोद प्रेमी यादव के इस गाने को 2,774,060 व्यूज मिल चुके हैं।