लाइव टीवी

Raksha Bandhan Special Bhojpuri song: रक्षाबंधन पर भावुक कर देगा अंतरा सिंह प्रियंका का यह गाना, VIDEO

Updated Aug 03, 2020 | 08:24 IST |

Raksha Bandhan - Special Song: आज भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस मौके पर भोजपुरी अदाकारा अंतरा सिंह का गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

Loading ...

Raksha Bandhan Special Bhojpuri Song: आज भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस मौके पर भोजपुरी अदाकारा अंतरा सिंह का गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। आज के दिन सभी बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, वह रक्षा सूत्र उनके भाई की रक्षा करता है और उनका भाई अपनी बहन की। अंतरा सिंह का एक सुपरहिट रक्षाबंधन सॉन्ग 'भाई बहिन का प्यार रक्षाबंधन' गाना काफी भावुक कर देने वाला है। गाने में देखा जा सकता है कि अंतरा सिंह फौजी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं राखी बांधते वक्त ही उनके भाई को सरहद से फोन आ जाता है जिसके बाद वह सरहद पर युद्ध के लिए जाने लगता है। तब प्रियंका सिंह रक्षा सूत्र से कहती हैं कि वह उनके भाई की सरहद पर रक्षा करें। गाने को लिखा है हरेराम हसमुख ने संगीत है रोशन सिंह का।