लाइव टीवी

New Bhojpuri holi Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज, अब तक लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Updated Mar 07, 2020 | 12:05 IST |

New Bhojpuri holi Song: हाल ही होली के त्योहार पर समर सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। गाना 'लगा के नम्बर 112' को दर्शक खूब देख और पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Loading ...

New Bhojpuri holi Song: समर सिंह उन भोजपुरी गायकों में से एक हैं जिनके गाने खूब सुने जाते हैं। उन्होंने पहले भी कई भोजपुरी गाने जैसे प्रधान जी घरे, सईया धरावेला थरेसर और मेरी गलियों में आया न करो गाया है। फिलहाल वो एक नया भोजपुरी गाना 'लगा के नम्बर 112' लेकर आए हैं। इस गाने में समर सिंह के साथ कविता यादव भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में समर सिंह होली के दिन नशा करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस से कविता यादव की शिकायत करते दिखाई देते हैं। इस गाने को खुद समर सिंह ने गाया है और इसके बोल आलोक यादव ने लिखे हैं। जबकि इस गाने को म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है। गाना 'लगा के नम्बर 112' को अबतक करीब 1.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं।