लाइव टीवी

Bhojpuri Naya gana 2021: रिलीज हुआ समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना नशीली नशीली, देखें वीडियो

Updated Jul 05, 2021 | 19:22 IST |

समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना नशीली नशीली इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में समर सिंह के साथ कोमल सिंह अपनी दिलकश अदाओं से धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं।

Loading ...

सईयां धरावेला थ्रेसर गाने से अपना दमखम दिखाने वाले समर सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। समर सिंह के गाने यूपी बिहार के जिलों में हर मौके पर खूब धूम मचाते हैं। साथ ही इनके गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं। हाल ही में समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना नशीली नशीली इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में कोमल सिंह समर सिंह के साथ अपनी दिलकश अदाओं से धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। कभी जीन्स टॉप तो कभी घाघरे में कोमल का कातिलाना अंदाज देख आप मदहोश हो उठेंगे। गाने में समर सिंह और कोमल सिंह ने अपने जबरदस्त ठुमकों से दर्शकों को दीवान बना दिया है। वहीं गाने को एक घंटे में करीब 60000 व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी बयां कर रहा है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी जोरदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स प्रभु विशनपुरी ने दिया है। जबकि मयूजिक संतोष राज ने दिया है। गाने को कुछ देर पहले नव भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।