लाइव टीवी

Bhojpuri Holi Song: रिलीज हुआ समर सिंह का नया भोजपुरी होली गाना, शानदार वीडियो देख फैन्स हुए दीवाने

Updated Mar 11, 2021 | 20:46 IST |

New Bhojpuri Holi Song: यूट्यूब पर समर सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका नाम असो नचिहन स कुल भौजाई है। हीरोइन ने इस गाने में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया है।

Loading ...

Samar Singh Latest Bhojpuri Holi Song Asho Nachihan Sa Kul Bhaujayi: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच छाया हुआ है। समर सिंह के इस नए गाने का नाम असो नचिहन स कुल भौजाई है। ये गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटो में इस गाने के वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस भोजपुरी होली सॉन्ग को समर सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स हरिन्द्र हरियाली ने लिखे हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में समर सिंह ने हीरोइन के साथ खूब डांस किया है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।