लाइव टीवी

Bhojpuri Holi Song 2021: इंटरनेट पर छा गया समर सिंह का नया भोजपुरी होली गाना, देखें शानदार वीडियो

Updated Mar 22, 2021 | 18:01 IST |

Latest Bhojpuri Gana: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम बैगन वाला है। इस गाने के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Samar Singh New Bhojpuri Song Baigan Wala: फिलहाल ही भोजपुरी सिंगर समर सिंह का एक नया होली सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हुआ है, दिसका नाम बैगन वाला है। इस गाने के विडियो में समर सिंह ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस और डांस भी किया है। आपको बता दें कि इस गाने को समर सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे हैं। एक दिन के अंदर इस भोजपुरी गाने के वीडियो को 3 लाख 5 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये होली सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। गाने में हीरोइन ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।